फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: साइकिल सवार को कार चालक ने मारी टक्कर, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय बाजार में शनिवार को एक साइकिल सवार को अज्ञात कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे में घायल साइकिल सवार को पहले क्षेत्रीय अस्पताल और उसके बाद गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय उद्योग में कार्यरत सन्नी वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि शनिवार को साइकिल सवार चरण दास पुत्र गुलजारा निवासी सुखसाल पंजाब मैहतपुर बाजार से बसदेहड़ा चौक की ओर जा रहा था तो एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया और भाग गया। घायल चरण दास को पहले क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी तबीयत में सुधार न देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें