-हादसा ग्रस्त कार का दृश्य(छाया-अशोक चोपड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। नंगल-ऊना मुख्य मार्ग पर शिवालिक एवेन्यू में बीती देर रात एक गंभीर हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार का चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर रखी बड़ी शिलाओं से टकरा गया। इस घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस उसे सिविल अस्पताल पहुंचाने के लिए पहुंची, लेकिन बाद में परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा उस समय हुआ जब चालक मेहतपुर से नंगल की ओर आ रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से चालक को कार से बाहर निकाला। घायल चालक की पहचान अजय संगेलिया के रूप में हुई, जो बीबीएमबी में जेई के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।