फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति की हत्या के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जोल के साथ लगते गांव पंजोड़ में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राहुल व विनोद उर्फ बंटी दोनों पुत्र मनोहर लाल, विपिन पुत्र मेहर सिंह तथा सुनील उर्फ रोबिन सभी निवासी गांव पंजोड़ा तहसील बंगाणा जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गौर हो कि शनिवार देर रात पंजोड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में वारदात में तेजधार हथियारों के हमले से बुरी तरह से लहूलुहान हुए व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। दूसरे पक्ष में घायल हुए एक युवक को उपचार के लिए उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर, डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पंजोड़ा गांव में शनिवार देर रात हुई मारपीट में परवीन कुमार (34) पुत्र गुरचरण दास निवासी गांव पंजोड़ा की हत्या करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें