फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कैंटर ने कार को मारी टक्कर, पति-पत्नी घायल

Thu, 26 Mar 2026 05:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल (ऊना)। नंगल-श्री आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर गांव ढ़ेर के पास एक सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी अपनी कार से श्री आनंदपुर साहिब से नंगल की ओर जा रहे थे। रास्ते में किसी काम के लिए उन्होंने गांव ढ़ेर में अपनी कार सड़क किनारे रोकी थी। इसी दौरान श्री आनंदपुर साहिब की ओर से आ रहे एक कैंटर ने पीछे से उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब भेजा गया। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई कुलविंद्र सिंह ने बताया कि कैंटर चालक को राउंड अप कर गाड़ी को कब्जे में लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें