फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दो महीने बाद अबू धाबी से सकुशल घर लौटा धरेत का युवक

Thu, 26 Mar 2026 05:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धरेत निवासी संजय कुमार की करीब दो महीने बाद यूएई के अबू धाबी से सकुशल घर वापसी हो गई है। इस मानवीय पहल के पीछे अनुराग ठाकुर और वीरेंद्र कंवर के अथक प्रयासों को सराहा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय कुमार पुत्र प्रीतम चंद, 28 जनवरी 2026 को रोजगार के सिलसिले में अबू धाबी गया था। कुछ ही दिनों बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालत खराब होने के बावजूद कंपनी प्रबंधन उसे भारत वापस भेजने में टालमटोल करता रहा जिससे उसकी स्थिति और चिंताजनक हो गई। उधर, बेटे की बिगड़ती हालत की खबर सुनकर परिजनों की चिंता बढ़ती गई, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वे कोई ठोस कदम उठाने में असमर्थ थे। आखिरकार संजय के पिता प्रीतम चंद ने अपनी व्यथा पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर के समक्ष रखी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए वीरेंद्र कंवर ने तुरंत संज्ञान लिया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने मामले को प्राथमिकता देते हुए सांसद अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। इसके बाद अनुराग ठाकुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों और भारतीय दूतावास से संपर्क साधा। लगातार प्रयासों और समन्वय के चलते करीब दो महीने बाद संजय कुमार की सुरक्षित घर वापसी संभव हो पाई। घर लौटने पर संजय कुमार और उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें