ऊना। पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए 13 जून सुबह साढ़े 9 से 10 बजे तक मोबाइल कैंटीन आकाश ऊना के तत्वावधान से ग्राम पंचायत रायपुर मैदान के प्रांगण में पहुंचेगी। इस कैंटीन से पूर्व सैनिक और उनके आश्रित, आवश्यक किराना (ग्रोसरी) सामग्री किफायती दरों पर प्राप्त कर सकेंगे। मैनेजर आकाश कैंटीन ऊना कमांडर विजय कुमार (रि.) ने बताया कि यह सुविधा पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों (जिनके पास कैंटीन कार्ड हैं) की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए प्रदान की जा रही है। बिल भुगतान एटीएम के मध्यम से ही लिया जाएगा। इंडियन एक्स सर्विसेज लीग के चेयरमैन कैप्टन शक्ति चंद, वरिष्ठ वाइस चेयरमैन राजेंद्र शर्मा एवं वाइस चेयरमैन लेफ्टिनेंट एसपी शर्मा ने रायपुर मैदान और इर्द-गिर्द के सभी पूर्व सैनिकों से आग्रह किया है कि वे मोबाइल कैंटीन का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करें और समय पर पंचायत प्रांगण में पहुंच कर इस सुविधा का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएं एवं कैंटीन स्टाफ के साथ पूर्ण सहयोग करें। संवाद