पुलिस मामला दर्ज करके जांच में जुटी, पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। उत्तर प्रदेश के रहने वाले 28 वर्षीय छोटे लाल की बुधवार सुबह 10 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। वह अपने भाई के घर दो दिन पहले ही आया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। छोटे लाल की मौत से उनके परिजन गहरे सदमे में हैं। छोटे लाल पुत्र कुंवर पाल सिंह, गांव कुरगमा, डाकघर नगड़ावरी, तहसील ऐतमाद पुर जिला आगरा (यूपी) का रहने वाला था। उसका भाई चिंतपूर्णी में मजदूरी का काम करता है। एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।