फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ओरल कैंसर के बारे में जागरूक करने को जिलेभर में चलेगा अभियान

Mon, 22 Jul 2024 03:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ओरल कैंसर के बारे में जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के दंत चिकित्सक विशेषज्ञों ने इस दिशा में रूपरेखा तैयार की है, जिसमें विभाग गैर सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर इस अभियान की मुहिम को अमलीजामा पहनाएगा।
विज्ञापन

गांव-गांव में जाकर लोगों को ओरल कैंसर (मुंह का कैंसर) के बारे में जागरूकता का अलख जगाया जाएगा। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के दंत चिकित्सक विशेषज्ञ डॉक्टर कपिल भरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ओरल कैंसर के बारे में दंत चिकित्सक विशेषज्ञों ने इस दिशा में पहल की है और इसको अमलीजामा पहनाने के लिए जल्द ही धरातल पर काम करना शुरू कर दिया जाएगा। इसमें विशेषज्ञों की टीम की ओर से गैर सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर गांव-गांव में जाकर लोगों को ओरल कैंसर के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल को शुरू करने से पहले सीएमओ डाॅ. एसके वर्मा के मार्गदर्शन में तमाम तरह की प्रक्रिया को पूरा करके अमलीजामा पहनाया जाएगा।
जिलेभर के गांव को इसमें चिन्हित किया जाएगा और वहां पर पंचायत, महिला मंडल, युवक मंडल सहित अन्य गैर सरकारी संस्थाओं को साथ लेकर लोगों को ओरल कैंसर के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि इसकी जांच और पहचान समय पर होने की सूरत में प्रारंभिक दृष्टि में ही इसके उपचार करके रोकथाम की जा सके। डॉक्टर कपिल ने कहा कि विभाग की ओर से पहले इस तरह का कोई भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया है। अब जाकर दंत चिकित्सक विशेषज्ञों की टीम ने यह पहल अपने स्तर पर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें