फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 26 इंटर स्टेट रूटों पर बसें चलाई, लोगों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। इंटर स्टेट परिवहन सेवाएं चलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बाहरी राज्यों से बसें चलने के पहले दिन सुबह से ही सवारियां बाहरी राज्यों के लिए जाने के लिए आईएसबीटी ऊना पहुुंचे। ऊना डिपो की तरफ से पहले दिन 26 इंटर स्टेट रूटों पर बसें चलाई गई। पहले दिन ही सभी रूटों पर बसों के लिए सवारियां मिलती रही। इससे एचआरटीसी प्रबंधन ने बस रूटों पर बढ़ाने पर विचार करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सरकार की मंजूरी के बाद पहली जुलाई से इंटर स्टेट बसें चलना शुरू हो गई हैं। वीरवार को एचआरटीसी ऊना डिपो 26 रूटों पर बसें चलाई। इसमें चंडीगढ़, होशियारपुर, लुधियाना सहित दूसरे रूटों पर बसें भेजी गई। ऊना बस अड्डे पर सुबह से ही सवारियों ने पहुुंचना शुरू कर दिया। आरएम ऊना सुरेश धीमान ने बताया पहले दिन बाहरी राज्यों के लिए एसओपी के तहत बसें भेजी गई। पहले दिन निगम को सवारियां मिलती रही। अगर इसी प्रकार से सवारियां मिलती रही तो बस रूट बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।
सरकार के फैसले से लोगों को मिलेगा लाभ
ऊना बस स्टैंड पर नादौन से पानीपत जा रही मीनाक्षी ने बताया कि बाहरी राज्यों के लिए बसें न चलने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पालमपुर से दिल्ली जा रहे साहिल ने बताया कि सरकार को बसों के रूट अधिक बढ़ाने चाहिए। इससे लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें