फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भय के माहौल में ऊना से पंजाब के लिए बसों का संचालन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक परिचालक भय के माहौल में ड्यूटी देने को विवश
विज्ञापन

बोले-सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने तक संचालन बंद करे सरकार
सरकारों के वार्तालाप के बावजूद विपरीत परिणाम आ रहे सामने
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पंजाब में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों से तोड़फोड़ और आपत्तिजनक शब्द लिखने के मामले सामने आने के बावजूद निगम प्रबंधन ऊना ने रविवार को होशियारपुर और अमृतसर सहित अन्य क्षेत्र के लिए बसों का संचालन किया। हिमाचल और पंजाब सरकार ने निगम की बसों का संचालन कर रहे चालकों और परिचालकों को सुरक्षा की दृष्टि से व्यवस्था मुहैया करवाने की बातें तो की हैं लेकिन धरातल पर परिणाम अभी भी न के बराबर ही नजर आए हैं। इससे बसों का संचालन कर रहे चालक और परिचालकों में सुरक्षा की दृष्टि से भय का माहौल बना हुआ है। हिमाचल परिवहन चालक महासंघ के जिला प्रधान जगदेव का कहना है कि पंजाब राज्य में जब तक निगम की बसों के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जाते, बसों का संचालन नहीं करना चाहिए। ऊना डिपो से भी रविवार को होशियारपुर और अमृतसर के लिए बसों का संचालन यथावत कर दिया गया। कहा कि सरकार पहले निगम की बसों से लेकर चालक और परिचालकों की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करे। उन्होंने कहा कि वह निगम प्रबंधन के आदेशों की पालना तो कर रहे हैं लेकिन जैसे ही पंजाब में पहुंंचते हैं तो उनकी सुरक्षा के नाम पर कोई भी व्यवस्था बस अड्डे में नजर नहीं आ रही है। इससे स्टाफ भय के माहौल में बस का संचालन करने को विवश होकर रह गया है। बस अड्डा ऊना के प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि रविवार को बाहरी राज्यों के लिए बसों का संचालन यथावत रहा। निगम के प्रबंधन और सरकार के निर्देशों का निर्वहन किया जा रहा है।
बाक्स
रविवार को अवकाश होने के चलते ऊना जिला के 15 लोकल रूटों पर बसों का संचालन नहीं किया गया है। निगम प्रबंधन ने यात्रियाें की संख्या कम होने का हवाला देकर इन रूटों पर बसों का संचालन नहीं किया है। दूसरी ओर परिचालक संघ के प्रधान अमरीश कुमार का कहना है कि सरकार और निगम प्रबंधन बाहरी राज्यों के लिए बसों का संचालन करने से पहले स्टाफ की सुरक्षा व्यवस्था करे। इसके साथ ही पंजाब के अमृतसर और होशियारपुर सहित अन्य क्षेत्रों में बस अड्डा पर पार्क की जाने वाली निगम की बसों की भी सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए उचित कदम उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
डीडीएम ऊना सुरेश धीमान का कहना है कि सरकार के निर्देशों के तहत रविवार को पंजाब राज्यों के लिए बसों का संचालन जारी रखा है। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से सरकार आपस में समन्वय स्थापित कर रही है। जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे और स्टाफ को अमृतसर की बसों को डेरा ब्यास और होशियारपुर की बसों को गगरेट वापस लाने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन वर्तमान में यह निर्देश धरातल पर फलीभूत होते नजर नहीं आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें