फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: महिला के पैर पर चढ़ा बस का टायर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। थाना चिंतपूर्णी के तहत गांव उझे खास जौड़बड़ में एक एचआरटीसी बस का टायर बुजुर्ग महिला के पैर पर चढ़ गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी। जानकारी के अनुसार महिला प्रकाशो देवी निवासी गांव उझे खास जौड़बड़, तहसील जसवां कोटला, जिला कांगड़ा ने थाना चिंतपूर्णी में दी शिकायत में पुलिस को बताया कि वह सुबह करीब 08:10 बजे अपने छह वर्षीय पोते के साथ जौड़बड़ बाजार जा रही थी। इस दौरान अचानक एक एचआरटीसी बस के चालक ने लापरवाही से उसे टक्कर मार दी। हादसे में बस का पिछला टायर उसके पैरों पर चढ़ गया और वह घायल हो गई। महिला ने पुलिस को बताया कि यह सड़क हादसा बस चालक की लापरवाही से बस चलाने के कारण हुआ। पुलिस ने इस मामले में चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी वसुधा सूद ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन




स्कूटी की टक्कर से युवक घायल

ऊना। थाना सदर के तहत संतोषगढ़ क्षेत्र में स्कूटी की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक सुशील कुमार निवासी गांव कथेड़ा, तहसील नंगल, जिला रूपनगर (पंजाब) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह संतोषगढ़ पहुंचा और अपनी वैन खड़ी कर दी। जब वह सड़क पार कर रहा था तभी एक स्कूटी आई और उसके चालक ने लापरवाही से उसे टक्कर मार दी और वहां से फरार हो गया। इस हादसे में वह घायल हो गया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि यह सड़क हादसा अज्ञात स्कूटी चालक की ओर से लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ। एएसपी संजीव भाटिया ने कहा कि मामले की जांच जारी है। स्कूटी चालक की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें