फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: संपर्क मार्गों पर रविवार को बस सेवा बंद, लोगों को हो परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अवकाश के दिन नियमित बस सेवाओं का संचालन करें सुनिश्चित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

थानाकलां (ऊना)। संपर्क मार्गों पर रविवार के दिन बस सेवा बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आम दिनों में इन मार्गों पर नियमित बसों का संचालन होता है, जिससे लोगों को आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंचने में मदद मिलती है लेकिन रविवार को बस सेवा न होने के कारण विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां अन्य परिवहन विकल्प सीमित हैं, वहां के लोग परेशान हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस स्थिति से कार्यस्थल और शैक्षिक संस्थानों में जाने वाले लोग खासे प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा, बाजारों में शॉपिंग करने वाले और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए बाहर निकलने वाले भी इन परिवहन समस्याओं से जूझ रहे हैं। कई यात्रियों ने इस मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करने की अपील की है और सरकार से अनुरोध किया है कि वे रविवार को भी नियमित बस सेवाओं का संचालन सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को बिना किसी असुविधा के यात्रा की सुविधा मिल सके। हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना के डीडीएम सुरेश धीमान का कहना है कि कई रूटों पर अवकाश के दिन सवारियां न होने के सूरत में बसों का संचालन नहीं किया जाता है। अगर रूटों पर अवकाश के दिन सवारियां होगी तो निगम की बसों का संचालन नियमित तौर पर आगामी समय में किया जाएगा।
बाक्स
हंसराज का कहना है कि कोरोना के बाद संपर्क मार्गों पर बसें बंद हुई है और तब से बसें रविवार के दिन नहीं चली। सरकार रविवार के दिन भी बसों का संचालन नियमित तौर पर करे।
विज्ञापन

बाक्स
जीत शर्मा का कहना है कि रविवार के दिन परिवहन और निजी बस रविवार को नहीं चलती हैं। इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
बाक्स
सुनील कुमार का कहना है कि रविवार को बस न चलने से दिहाड़ी लगाने के लिए पैदल जाना पड़ता है। सरकार को जनहित की सुविधा के लिए शुरू की गई बसा सेवा को रविवार को भी चलना चाहिए।
विज्ञापन

बाक्स
पंचायत समिति सदस्य जोगिंद्र देव आर्य का कहना है कि रविवार को बसें नहीं चलने की समस्या है। समाधान सरकार को करना चाहिए ताकि लाेगों को रविवार के दिन परेशानियां पेश न आएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें