फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वॉकाथॉन के चलते बदले बस रूट, जानकारी के अभाव में यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी

Thu, 17 Sep 2026 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में वॉकाथॉन के कारण झलेड़ा से आईएसबीटी ऊना तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। ऐसे में ऊना पहुंचने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। हालांकि प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्गों पर शटल बसों की व्यवस्था की गई थी। बावजूद इसके कई यात्रियों को परेशानी कर सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी बाहरी जिलों से ऊना पहुंचे लोगों को पेश आई। इनमें कई यात्री ऐसे भी थे जिन्हें ऊना में वॉकाथॉन होने के कारण बस रूट प्रभावित होने और वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी नहीं थी। ऐसे में कई यात्री अंब की ओर जाने के लिए पुराना बस स्टैंड ऊना से लेकर झलेड़ा तक पैदल पहुंचे। कुछ यात्रियों ने कहा कि अगर उन्हें झलेड़ा से आगे मार्ग बंद होने की जानकारी होती तो वे आज सफर करना टाल देते। उन्होंने बताया कि गर्मी के बीच एक बस से उतरकर झलेड़ा में बस बदलने और ऊना डीसी चौक से आगे पुराना बस स्टैंड ऊना तक पैदल पहुंचने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


मैं अपने आठ वर्षीय बेटे के चेकअप के लिए रोटरी अस्पताल धुसाड़ा आई थी। सुबह पुराना बस स्टैंड ऊना पहुंचने पर पता चला कि झलेड़ा तक मार्ग बंद है। हमें पुराना बस स्टैंड ऊना से झलेड़ा तक लगभग चार किलोमीटर पैदल सफर किया, वहां से आगे बस ली। वापसी के समय धुसाड़ा में करीब एक घंटे बाद बस मिली, झलेड़ा में शटल बस से ऊना डीसी चौक पहुंचे। आगे फिर पुराना बस स्टैंड तक पैदल सफर करना पड़ा। मार्ग बंद होने की जानकारी होती तो आज चेकअप के लिए नहीं आते।
-अंबिका, बिलासपुर

होशियारपुर से नंगल जा रहा हूं। झलेड़ा पहुंचकर पता चला कि आगे ऊना तक मार्ग बंद है और शटल बस से वैकल्पिक मार्ग से होते हुए ऊना पहुंचना पड़ेगा। झलेड़ा से करीब 45 मिनट बाद शटल बस ऊना के लिए रवाना हुई। डीसी चौक ऊना से पुराना बस स्टैंड तक पैदल पहुंचकर आगे बस ली। जहां होशियारपुर से नंगल पहुंचने में दो घंटे का समय लगता था, आज अतिरिक्त समय लगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शिव, होशियारपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें