फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मैगल में पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आने से बची बस

विज्ञापन
पधर के निकट मैगल में पहाड़ी से सड़क पर गिरा मलबा।  स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

पधर (मंडी)। मंडी–पठानकोट राष्ट्रीय हाईवे पर बुधवार को परिवहन निगम की बस पहाड़ी से गिरते मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। मनाली से धर्मशाला जा रही बस जैसे ही मैगल के पास पहुंची, पहाड़ी से मलबा सड़क पर गिर गया।बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। यात्री सानिया राही ने बताया कि अगर चालक ने बस को सही समय पर सुरक्षित तरीके से नहीं मोड़ा होता, तो मलबे से बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना स्थल पर एनएचएआई की ओर से ऊंचाई वाले क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के बिना कार्य किया जा रहा था। मशीनों से हटाया जा रहा मलबा और पत्थर सड़क पर गुजर रहे वाहनों पर गिर रहा था। न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था और न ही कर्मचारी तैनात थे। हालांकि हादसे में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, बस को हल्का नुकसान पहुंचा है। थाना प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कंपनी का दायित्व है कि कार्य के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें