फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना-नंगल हाइवे पर खंभे से टकराई बस

Thu, 16 Mar 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हरियाणा रोडवेज की बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर कॉलेज के समीप हरियाणा रोडवेज की बस अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। हालांकि, हादसे के दौरान बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए। हादसा सुबह करीब तीन बजे पेश आया। सड़क हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। जबकि, बिजली बोर्ड का भी भारी नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब तीन बजे चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक हरियाणा रोडवेज की बस जब कॉलेज के समीप पहुंची तो अचानक अनियंत्रित हो गई। बस डिवाइडर पर चढ़ते हुए सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग भी एकत्रित हो गए, जिनकी मदद से बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं पहुंची। हादसे के बाद क्षेत्र की बिजली भी गुल रही, जिसे देर शाम तक बिजली कर्मचारियों ने दुरुस्त करवा दिया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर बस चालक और परिचालक के बयान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें