फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर फोड़े पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर मनाई खुशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ भाजपा मंडल ने महामंत्री राजेंद्र मलांगड़ की अध्यक्षता में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र में मोदी सरकार पार्ट थ्री बनने पर एवं हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से संबंधित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को भारत सरकार में मंत्री बनाने पर लड्डू बांट कर खुशी मनाई। राजेंद्र मलांगड़ ने कहा कि देश की जनता ने एक बार फिर मोदी सरकार पर विश्वास जताते हुए लगातार तीसरी बार केंद्र में एनडीए सरकार को पूर्ण बहुमत देकर इतिहास रचा है। वहीं हिमाचल से संबंध रखने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को भारत सरकार में मंत्री पद देकर हिमाचल की जनता का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पांचवीं बार लोकसभा से सांसद बने अनुराग सिंह ठाकुर के आशीर्वाद से कुटलैहड़ विस क्षेत्र को बड़ी योजनाएं मिली हैं। बंगाणा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार और जगत प्रकाश नड्डा को केंद्र सरकार में मंत्री बनने की खुशी में पटाखे फोड़े।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, उपप्रधान अरुण मनकोटिया, अभय राणा, सुभाष शास्त्री, बीडीसी सदस्य एवं कुटलैहड़ भाजपा उपाध्यक्ष राज कुमार मनकोटिया, मोनू ठाकुर, रिशु वन्याल के अलावा दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें