फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में आए दिन गूंज रही गोलियां की आवाज

विज्ञापन
एसपी ऊना संतोषगढ़ गोली काड़ प्रकरण की जांच करते हुए - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। जिले में आए दिन गोलियां की आवाज गूंज रही है। कभी जमीन विवाद को लेकर गोलीकांड तो कभी खनन माफिया द्वारा बंदूक की नोक पर लोगों धमकाने और लूटपाट करने के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में इस साल अब तक गोलीकांड के पांच मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जिसमें सदर पुलिस थाना ऊना में तीन और पुलिस थाना हरोली के तहत एक और पुलिस थाना बंगाणा के तहत एक केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने गोलीकांड के इन मामलों में अब तक चार पिस्टल, एक रिवॉल्वर और दो दोनाली सहित 133 रौंद जब्त किए हैं। सदर पुलिस थाना ऊना के तहत 15 मार्च को ऊना सब्जी मंडी पास आरोपियों ने पिस्टल की नोक पर शराब कारोबारी से नकदी लूट ले गए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर चार पिस्टल व कारतूस बरामद किए हैं।
एक अप्रैल को नंगड़ा में हुए जमीन के विवाद में एक व्यक्ति ने दोनाली से फायर कर आईटीबीपी जवान की हत्या कर दी थी। पांच अप्रैल को हरोली के पालकवाह में जमीन के विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने दोनाली से फायर कर व्यक्ति की हत्या कर दी थी। 13 अप्रैल को बंगाणा के टीहरी गांव में हुई चाचा-भतीजे में हुए विवाद में फायर करने के मामले में पुलिस ने एक रिवॉल्वर और छह रौंद बरामद किए थे।
विज्ञापन

पांचवां केस बुधवार को संतोषगढ़ नगर में पेश आया। यहां कमरे में सोए व्यक्ति पर अज्ञात लोगों ने रात को गोलियां दाग दी। जिला में गोलीकांड के अब तक दर्ज किए गए पांच केसों की एएसपी विनोद धीमान ने पुष्टि की है। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने 268 लाइसेंसों की सूची निलंबित करने के लिए जिला प्रशासन को भेजी है।
उपायुक्त राघव शर्मा का कहना है कि वनगढ़ में तीन और मदनपुर गांव में एक लाइसेंस निलंबित किया है। उपायुक्त ने बताया कि पुलिस की ओर से भेजी गई 268 लाइसेंसों की सूची में से कई लोग कोर्ट केस में से बरी हो चुके हैं। जबकि कुछ केस अदालत में चल रहे हैं। राघव शर्मा ने बताया कि जिला में मारपीट, जमीनी विवाद सहित अन्य मामलों की जांच करने के लिए संबधित क्षेत्र एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें