फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्वां नदी में मिली कुठेड़ा जसवालां निवासी सैनिक की बुलेट बाइक

विज्ञापन
स्वां से बरामद हुई बाइक। जागरूक पाठक
विज्ञापन
खड्ड के तेज बहाव की चपेट में आई थी बाइक, 600 मीटर दूर स्वां नदी तक पहुंची
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत ईसपुर गांव में रविवार सुबह स्वां नदी की रेत में दबी एक बुलेट बाइक मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो बाइक कुठेड़ा जसवालां निवासी सेना में तैनात विकास की निकली। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार विकास का छोटा भाई हाल ही में बाइक पर पिता को ऊना छोड़ने गया था। वापसी पर उसने खड्ड के पानी को हल्के में लेकर बाइक उतार दी, लेकिन तेज बहाव में बाइक बह गई। युवक ने बाइक छोड़कर खुद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाइक करीब 600 मीटर दूर स्वां नदी तक पहुंच गई, जो बाद में प्रवासी मजदूरों की नजर में आई। एसपी अमित यादव ने कहा कि हादसे की सूचना बाइक मालिक की ओर से पुलिस को नहीं दी गई थी। उन्होंने लोगों से बरसात के पानी को हल्के में न लेने और सुरक्षित मार्ग अपनाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें