फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भिड़ते-भिड़ते बाइक से टकराया सांड, सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंब (ऊना)। नंदपुर में भिड़ते-भिड़ते सांड बाइक से टकरा गया। इससे बाइक पर सवार 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कपिल देव पुत्र मूला राम वार्ड नंबर-3 नंदपुर के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम अंब-ऊना रोड पर नंदपुर में दो सांड आपस में भिड़ गए। इसी दौरान एक सांड बाइक से टकरा गया। इससे बाइक सवार कपिल देव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में ऊना के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन, जख्मों की ताव न सहते हुए उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों के सुपुर्द कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें