फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्क ड्रग पार्क परियोजना लिखेगी नया अध्याय : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आत्मनिर्भर हिमाचल के आह्वान को बल्क ड्रग पार्क परियोजना ठोस दिशा दे रही है। यह परियोजना राज्य के औद्योगिक विकास का एक नया अध्याय लिखेगी। इससे न केवल हरोली विधानसभा क्षेत्र, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश और देश को आर्थिक विकास, औद्योगिक आत्मनिर्भरता और रोजगार के असीमित अवसर प्राप्त होंगे। ऊना के उपायुक्त जतिन लाल के अनुसार बल्क ड्रग पार्क परियोजना को समयबद्ध पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यह हिमाचल प्रदेश को एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। 1405 एकड़ क्षेत्र में लगभग 2000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली वाली इस परियोजना का उद्देश्य राज्य के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयां देना और फार्मास्यूटिकल उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करना है। उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान बताते हैं कि बल्क ड्रग पार्क परियोजना का मुख्य उद्देश्य दवाओं के निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री, जिसे एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रेडिएंट (एपीआई) कहा जाता है की आपूर्ति में आत्मनिर्भरता प्राप्त करना है। उल्लखेनीय है कि मुख्यमंत्री ने जून में अपने हरोली दौरे में बल्क ड्रग पार्क परियोजना से जुड़े 150 करोड़ रुपये की लागत वाले चार बड़े विकास कार्यों की आधारशिला रखी थी। बल्क ड्रग पार्क परियोजना से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के असीमित अवसर उत्पन्न होंगे। अनुमान के मुताबिक परियोजना के पूरा होने पर 20,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें