फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट से योजनाओं एवं विकास को मिलेगी नई रफ्तार: विवेक

Sun, 22 Mar 2026 07:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट को राज्य के विकास और जनकल्याण को संतुलित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक चुनौतियों और सीमित संसाधनों के बावजूद सरकार ने सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण, कृषि, पर्यटन, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी है। जनहित और विकास का बजट बताते हुए सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ आम जनता को राहत देना उसकी प्राथमिकता है। बजट में कई ऐसी योजनाओं को आगे बढ़ाया गया है, जिनका सीधा लाभ महिलाओं, किसानों, युवाओं और कमजोर वर्गों को मिलने की उम्मीद है। शर्मा ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किए बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें