फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बीएसएफ में एसआई जनक राज का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सार

बड़ूही (ऊना) के बीएसएफ एसआई जनक राज शर्मा का बुधवार देर रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में राजकीय सम्मान के साथ बड़ी संख्या में अधिकारी और ग्रामीण शामिल हुए। क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब की स्तोथर पंचायत के निवासी बीएसएफ में एसआई जनक राज शर्मा का बुधवार देर रात आकस्मिक निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जनक राज का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अंतिम यात्रा में सीमा सुरक्षा बल खड़का (होशियारपुर) से पहुंचे अभिषेक उप समादेष्टा तथा निरीक्षक अमूल्य कुमार राय गार्ड के साथ मौजूद रहे। उन्होंने जनक राज शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। जनक राज शर्मा को एक मेहनती, ईमानदार और बहादुर अधिकारी के रूप में याद किया जा रहा है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में उग्रवादियों के विरुद्ध कई सफल अभियान चलाए थे। अंतिम संस्कार में श्रद्धांजलि देने के लिए सहायक कमांडेंट सरवन सिंह, निरीक्षक मनोहर लाल, निरीक्षक मतिधर शर्मा, निरीक्षक प्रेम सागर सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें