ऊना। ऊना-होशियारपुर एनएच पर भदसाली पुल की रेलिंग टूट एक साल पहले सड़क हादसे में टूटी थी लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत को लेकर धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। यहां हर समय हादसों का खतरा बना हुआ है। जर्जर हालत के पुल से होकर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन चालक गुजरते हैं। इस मार्ग से होते हुए सैकड़ों लोग होशियारपुर सहित पंजाब के विभिन्न इलाकों और वहां से ऊना और नंगल सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों की ओर आते-जाते हैं। धार्मिक मेलों के दौरान आवाजाही दोगुना हो जाती है। इसके बावजूद उक्त सड़क पर स्थित पुल की लंबे समय से मरम्मत न करना कई सवाल खड़े करता हैं।
स्थानीय लोगों में सतीश कुमार, आशीष शर्मा, अमरीक सैनी, विशाल कुमार, सपना कुमार, ममता, नीलम देवी ने बताया कि पुल पहले की बहुत तंग है। इस पर से पैदल गुजरना जान जोखिम में डालने के बराबर है। कई राहगीर और साइकिल चालकों को यहां वाहन चालक टक्कर मार चुके हैं लेकिन पुल को चौड़ा करना तो दूर उसकी टूटी रेलिंग तक ठीक नहीं करवाई गई। इस रास्ते से कई नेताओं के वाहन भी गुजरते हैं। हैरत है कि किसी ने इस ओर ध्यान तक नहीं दिया।
लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग के एसडीओ राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुल की मरम्मत का प्रस्ताव भेजा गया है। बजट आते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।