फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डीसी चौक पर खराब ट्रक ने रोकी रफ्तार, आधे घंटे तक रेंगते रहे वाहन

Sat, 03 Oct 2026 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना डीसी चौक पर ट्रक के खराब होने के कारण लगा ट्रैफिक जाम। संवाद
विज्ञापन
ऊना। धर्मशाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर ऊना के डीसी चौक में एक ट्रक खराब होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। व्यस्त चौक के बीच ट्रक खड़ा होने से सड़क पर वाहनों की कतारें लग गईं और करीब आधे घंटे तक वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते रहे। जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


ट्रक खराब होने की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित करने में जुट गई। चौक से गुजरने वाले वाहनों को व्यवस्थित तरीके से आगे निकालने के लिए पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान चौक के आसपास वाहनों का दबाव बढ़ गया और कुछ समय के लिए यातायात की रफ्तार बेहद धीमी हो गई। इसके कारण शहर के बीचोबीच वाहनों की लंबी कतारें लग गई। ट्रैफिक जाम के कारण निजी व एचआरटसी बसें भी अपने गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद खराब ट्रक को चौक से हटाया गया। इसके बाद मार्ग पर यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी और वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से शुरू हुई।
पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि चौक पर ट्रक के खराब होने के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हुई थी। ट्रक के हटने के बाद समस्या का समाधान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें