फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोअर बढेड़ा खड्ड पर बनेगा पुल : मुकेश

Mon, 21 Mar 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
वढ़ेड़ा में जनसभा को संबोधित करते उद्योग मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि घालूवाल चौक से लोअर बढेड़ा के बीच खड्ड पर 90 लाख की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा लोअर बढेड़ा में स्वास्थ्य उपकेंद्र भी खोला जाएगा। उद्योग मंत्री सोमवार को लोअर बढेड़ा पंचायत में विकास कार्यों की समीक्षा करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने पंचायत को लाखों रुपयों के विकासात्मक तोहफे देने के अलावा युवाओं को जिम प्रदान करने का एलान भी किया।
विज्ञापन


उन्होंने शमशानघाट के निर्माण के लिए 5 लाख, संपर्क मार्गों तथा रास्तों के निर्माण को 24 लाख और सामुदायिक केंद्रों के लिए चार लाख रुपये देने की घोषणा की। उद्योग मंत्री ने कहा कि अलग पंचायत के तौर पर अस्तित्व में आने के बाद लोअर बढेड़ा को एक आदर्श पंचायत के तौर पर विकसित किया जा रहा है। यहां के स्कूल को अपग्रेड कर जमा दो किया गया है और 57 लाख की लागत से इसका भवन बनाया जा रहा है। इस पंचायत को पांच नलकूप और अलग जलापूर्ति योजना दी गई है।कांगड़ से लोअर बढड़ा के बीच शानदार सड़क का निर्माण किया गया है। बजट मिलते ही सलोह-बढेड़ा खड्ड चैनेलाइज की जाएगी।


बाबा रुद्रानंद के नाम पर होगा चौक का नाम उद्योगमंत्री ने कहा कि 18 करोड़ की लागत से झलेड़ा-बनखंडी सड़क स्तरोन्नत हो रही है। घालूवाल में खूबसूरत चौक निर्मित किया गया है। इसका नाम बाबा रुद्रानंद महाराज के नाम पर रखा जाएगा। घालूवाल में ही रैन बसेरा भी बनने जा रहा है। इसके अलावा यहां जिले का सबसे खूबसूरत विश्राम गृह तथा स्वां बाढ़ मानीटरिंग सेंटर भी बनकर तैयार है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, जिला कांग्रेस लीगल सेल के संयोजक वीरेंद्र मनकोटिया, जिला परिषद सदस्य सुभद्रा देवी, हरोली ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मधु धीमान, लोअर बढ़ेड़ा के प्रधान हंसराज शर्मा, अप्पर बढ़ेड़ा के प्रधान डा. बीरू राम, घालूवाल के प्रधान नंदलाल, बीडीसी सदस्य परमजीत कौर, युवा बोर्ड के सदस्य दिनेश शर्मा, धर्मपुर के उपप्रधान हरिचंद, सिंगा के पूर्व प्रधान सुरेंद्र, केसीसी बैंक के पूर्व निदेशक जोगराज जोगा, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग जीएस राणा, एक्सईएन आईपीएच मुकेश हीरा तथा डीएसपी अमित शर्मा सहित कई गणमान्य लोग और अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें