फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वीर जवान व्यास देव और उनकी पत्नी को किया सम्मानित

विज्ञापन
वीर जवान व्यास देव से मुलाकात करते उपायुक्त ऊना जतिन लाल। स्रोत डीपीआरओ
विज्ञापन
उपायुक्त ने ऑपरेशन सिंदूर में घायल व्यास देव से की मुलाकात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपायुक्त ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश सेवा करते हुए गंभीर रूप से घायल हरोली क्षेत्र के बाथू निवासी सब इंस्पेक्टर व्यास देव से उनके निवास पर व्यक्तिगत रूप से भेंट की। इस दौरान उन्होंने सब इंस्पेक्टर व्यास देव और उनकी पत्नी परमजीत कौर को सम्मानित किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अमित यादव भी उनके साथ मौजूद रहे।
डीसी जतिन लाल ने कहा कि सब इंस्पेक्टर व्यास देव की वीरता, समर्पण और अनुकरणीय कर्तव्य भावना हम सभी के लिए प्रेरणा है। राष्ट्र की सेवा में लगे ऐसे जांबाज सपूतों के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। जिला प्रशासन सब इंस्पेक्टर व्यास देव और उनके परिवार को हरसंभव मदद प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यास देव ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं देश की सेवा कर पाया। यह प्यार और सम्मान मेरे लिए अमूल्य है। मैं हमेशा अपने देश और गांव के लिए समर्पित रहूंगा। सब इंस्पेक्टर व्यास देव ने नौ मई 2025 को सीमा पार से हुई गोलीबारी के दौरान अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए अपना बायां पैर गंवाया। उनके इस साहसिक कार्य के लिए जिला प्रशासन ऊना उन्हें नमन करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें