शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मैहली में बुधवार को स्कूल प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी का गठन किया गया। ब्रह्मानंद शर्मा को स्कूल प्रबंधन समिति का प्रधान नियुक्त किया है। इसके अलावा सुषमा वर्मा, राधा, सपना, ममता, नीता, सरिता, शीला देवी, चमेल सिंह, वीर सिंह, मंजू, मनोरमा, मीरा, जोगिंद्र और लक्ष्मी को सदस्य बनाया है। प्रधानाचार्या पूनम कपूर ने बताया कि तीन वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया है। प्रभारी समग्र शिक्षा अंकुश ठाकुर ने बताया कि सभा में अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती के सदस्य अमी चंद शांडिल भी मौजूद रहे। इन्होंने अपने पिता के नाम पर अमोलक राम मेमोरियल मेरिटोरियस स्कॉलरशिप शुरू की है। इस मौके पर पूनम कपूर, अमी चंद शांडिल, अंकुश ठाकुर, अरुण सिंह नार्टा पूनम, राकेश चौहान और सौरभ मौजूद रहे। संवाद