फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्रतिबंधित दवा मामले में दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे

Sat, 28 Feb 2026 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। जिला के धुसाड़ा में भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयों की बरामदगी के मामले में उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों आरोपियों का पांच दिन का पुलिस रिमांड समाप्त होने पर पुलिस ने अंब अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में पहले से न्यायिक हिरासत में चल रहे मुख्य आरोपी से पूछताछ के दौरान हुए खुलासों के आधार पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश से दो और सह-आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए इन आरोपियों को बीते सोमवार को अंब अदालत में पेश किया गया था। जहां से उन्हें 27 फरवरी तक पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि यह पूरा मामला 10 फरवरी को शुरू हुआ था, जब पुलिस टीम ने धुसाड़ा क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक कार से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की थीं। कार की तलाशी लेने पर 31,800 ट्रामाडोल टैबलेट और 3,735 अल्प्राजोलम टैबलेट मिली थीं, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित हैं। इसके साथ ही 8,000 प्रेगाबालिन व मिथाइलकोबालामिन कैप्सूल भी कब्जे में लिए गए थे। मामले का मुख्य आरोपी पहले ही पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद अदालत के आदेश पर जेल भेजा जा चुका है। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें