कुठारबीत स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान सांसद मोबाइल टीम के सदस्य।स्रोत आयोजक
टाहलीवाल (ऊना)। प्रयास संस्था की ओर से सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने सोमवार को कुठारबीत और बिलना में स्वास्थ्य जांच और ब्लड ग्रुप परीक्षण शिविर आयोजित किया।
इस अभियान के तहत नवंबर माह में हरोली क्षेत्र में 2029 बच्चों के ब्लड ग्रुप की निशुल्क जांच की गई। यह स्वास्थ्य जागरूकता अभियान पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। डॉ. प्रदीप के नेतृत्व में हरोली टीम के सदस्यों प्रीति, मनीष और निहाल ने कुठारबीत और बिलना स्कूलों में शिविर आयोजित कर 80 बच्चों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की, ब्लड ग्रुप परीक्षण किया और मुफ्त दवाइयां वितरित कीं।