फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैकआउट की तस्वीर : बोरी के बीच से झांक रही सोलर लाइट

विज्ञापन
मुबारकपुर क्षेत्र में छकी हुई लाईट।संवाद
विज्ञापन
सुंकाली-दौलतपुर सड़क पर भंजाल पुल के पास सोलर लाइट पर रखी बोरी नहीं हटाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुबारिकपुर (ऊना)। इसे ब्लैक आउट कहा जाए या प्रशासनिक दिशा-निर्देशों की अनदेखी, लेकिन जो भी हो, ऐसी उदासीन कार्यप्रणाली व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। भारत-पाक युद्ध के समय ऑपरेशन सिंदूर के तहत ब्लैक आउट के निर्देशों में रात्रिकालीन समय में सभी लाइटें बंद रखने का सख़्त प्रावधान था। उस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर लगी सोलर स्ट्रीट लाइटों के तार तक हटाए गए या उन्हें कपड़े से ढक दिया गया। युद्धविराम के बाद जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायतों को पत्र जारी कर लाइटों को पुनः सुचारु करने के निर्देश दिए थे। लेकिन, इन दिशा-निर्देशों की पूरी तरह अनुपालना नहीं हो पाई है। गगरेट ब्लॉक के अंतर्गत मुबारिकपुर से वाया सुंकाली-दौलतपुर सड़क पर भंजाल पुल के पास आज भी एक सोलर लाइट बोरी से ढकी हुई है, जो रात में बोरी के अंदर ही जलती रहती है। वहां से आने-जाने वाले राजदीप, नसीब, सुखविंदर, संदीप सहित अन्य लोगों का कहना है कि आखिर क्यों इस लाइट से बोरी हटाने की ओर न तो किसी जनप्रतिनिधि और न ही विभागीय कर्मचारियों ने ध्यान दिया। उन्होंने लाइट के ऊपर से बोरी हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें