फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने घेरे डिप्टी एडवोकट जनरल

Mon, 01 Feb 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार में डिप्टी एडवोकेट जनरल विनय शर्मा के ऊना पहुंचने पर भाजयुमो ने उनका जमकर विरोध किया। भारत-पाक मैच रद्द करवाने की मांग को गलत ठहराते हुए भाजयुमो ने कहा कि शहीदों की चिताओं पर राजनीतिक रोटियां सेंकना उचित नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि यदि राजनीति करनी है, तो पहले संवैधानिक पद से त्यागपत्र दें। विनय शर्मा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच करीब एक घंटे तक तीखी नोंक-झोंक होती रही।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ‘खेल में राजनीति बंद हो’ जैसे नारे लगाकर विरोध जताया और विनय को एक ज्ञापन भी दिया। युवा मोर्चा का नेतृत्व स्वराज टिकड़ा, राजकुमार पठानिया व बलविंद्र गोल्डी ने किया।
विज्ञापन


युवा मोर्चा के करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने एमसी पार्क से लेकर विश्रामगृह तक नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। जहां विश्रामगृह परिसर में इनका सामना विनय शर्मा से हुआ।

कार्यकर्ताओं ने विनय शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसी दौरान दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर अडिग रहे। विनय शर्मा भारत-पाक मैच के विरोध में तर्क देते नजर आए, तो वहीं युवा मोर्चा नेताओं ने खेल को राजनीति से अलग रखने की बात कही।

यह मैच दो देशों के बीच सीरीज का हिस्सा नहीं है। बल्कि अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का मैच है। इसे आयोजित करने को लेकर एचपीसीए या बीसीसीआई का नहीं बल्कि मेजबान होने के चलते भारत की भूमिका है। शहीदों का सम्मान भाजपा सरकारों ने सदैव किया है।

इस अवसर पर युवा नेता, राहुल शर्मा, उमंग ठाकुर, साहिल सेखड़ी, विजय साहनी, रामपाल ठाकुर, सलिल कुमार, विनोद कुमार, मोहित बेदी, नरेंद्र, संजीव, नवीन, संदीप कश्यप, शिवम पुरी, परीक्षित व अशोक सहित कई लोग मौजूद रहे।

विनय से किए तीखे सवाल
युवा नेताओं ने विनय शर्मा से सवाल किया कि क्या आप धर्मशाला में क्रिकेट स्टेडियम के विरोधी हैं? क्या आपने भारतीय टीम में शामिल हुए हिमाचल के खिलाड़ी ऋषि धवन या महिला खिलाड़ी सुषमा शर्मा को कभी बधाई दी है? अनुराग ठाकुर ने हिमाचल से उठकर बीसीसीआई में ऊंचा पद प्राप्त किया है यह हिमाचल के लिए गौरव नहीं है। युवा मोर्चा शहीदों के सम्मान के लिए अपनी जान तक देने को तैयार है, लेकिन शहीद परिवारों की भावनाओं को भड़काकर राजनीति करने का पक्षधर नहीं है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें