संवाद न्यूज एजेंसी
दुलैहड़ (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस की बैठक हरोली विश्राम गृह टाहलीवाल में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय ने की, जबकि नीतीश शर्मा ने सहयोगी की भूमिका निभाई। हरोली युवा कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी शेष नारायण ओझा और उनके साथ आए सदस्यों का स्वागत किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य युवा कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करना रहा। शेष नारायण ओझा ने कहा कि कांग्रेस ने जनहित में कई काम किए हैं, जबकि भाजपा केवल वोट बैंक की राजनीति करती है और योजनाओं का नाम बदलकर गरीबों के अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने मनरेगा जैसी योजनाओं के नाम बदलने की आलोचना की। बैठक में राज्य प्रधान छतर सिंह ठाकुर, ऊना इंचार्ज नाहयद उसैन, जिला अध्यक्ष प्रशांत राय, सह प्रभारी यशपाल शर्मा और कई अन्य युवा कांग्रेसी उपस्थित रहे।