फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मुकेश अग्निहोत्री ने नवाजे पालकवाह स्कूल के मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
पालकवाह के वार्षिक समारोह में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से जीता दिल
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए 31 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरोली (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पालकवाह के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम पालकवाह स्थित स्किल डेवलपमेंट सेंटर के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। उपमुख्यमंत्री ने अकादमिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए 31 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब विधानसभा क्षेत्र में आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने स्कूल स्टेज एवं शेड निर्माण की मांग पर संबंधित विभाग को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश देते हुए आश्वस्त किया कि इसके लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पालकवाह के प्रधानाचार्य नरेश ठाकुर ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वर्ष भर की शैक्षणिक, खेलकूद एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का विस्तृत विवरण दिया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रेरणादायक, सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। उन्होंने बताया कि 150 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित आईआईआईटी आज एक प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में उभरी है, जहां देशभर से विद्यार्थी अध्ययन के लिए आ रहे हैं। सलोह स्थित केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रतिस्पर्धा रहती है। पंडोगा और पूबोवाल में आईटीआई, हरोली, खड्ड और बीटन में कॉलेजों की स्थापना के साथ-साथ आधुनिक ऑडिटोरियम एवं खेल परिसरों का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें