ऊना। मणिपुर से कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के विरोध में सोमवार को ऊना जिला मुख्यालय में भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य अनु ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और संबंधित सांसद के खिलाफ नारेबाजी की तथा पुतले फूंककर रोष जताया।
महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेतृत्व पर महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए मामले में जवाबदेही तय करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान अनु ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ओर महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की बात करती है लेकिन दूसरी ओर महिला विद्यार्थियों से जुड़े गंभीर आरोपों के मामले में उसका रवैया सवालों के घेरे में है।
उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में 11 महिला विद्यार्थियों की शिकायतों के आधार पर आंतरिक समिति की जांच के बाद सांसद को प्रोफेसर के पद से बर्खास्त किए जाने का मामला बेहद गंभीर है।
अनु ठाकुर ने आरोप लगाया कि छात्राओं को अंक बढ़ाने और परीक्षा में पास करवाने का प्रलोभन देकर उनका यौन शोषण किया गया तथा उनसे अनुचित मांगें की गईं। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली बेटियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।
ऐसे मामलों में पीड़िताओं को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव मीनाक्षी राणा ने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए हमेशा आवाज उठाती आई है।
उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा पीड़ित छात्राओं और महिलाओं के साथ खड़ा है तथा उनके न्याय की मांग को मजबूती से उठाता रहेगा।
मणिपुर से कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम पर यौन उत्पीड़न के आरोपों के विरोध में भाजपा