फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बिजली सेस और फर्द फीस बढ़ोतरी पर भाजपा किसान मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Sun, 30 Aug 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। प्रदेश कांग्रेस सरकार की कथित किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा ने ऊना में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और किसान प्रदर्शन में शामिल हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बिजली बिलों पर विभिन्न सेस लगाए जाने, किसानों से गोबर खरीद के वादे को पूरा न करने, जमीन की फर्द की फीस में पांच गुना बढ़ोतरी और स्टाम्प पेपर की दरें बढ़ाने का विरोध किया।
प्रदर्शन के दौरान विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले किसानों और आम जनता से कई वादे किए थे लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हें पूरा करने के बजाय जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। सत्ती ने कहा कि बिजली बिलों में विभिन्न प्रकार के सेस लगाए जाने से उपभोक्ताओं को अतिरिक्त भुगतान करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने किसानों से गोबर खरीद के नाम पर किए गए वादे को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को बड़ी उम्मीदें दिखाई गई थीं, लेकिन जमीनी स्तर पर उन्हें इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा। प्रदर्शनकारियों ने जमीन की फर्द की फीस में पांच गुना बढ़ोतरी का भी विरोध किया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि जमीन से संबंधित दस्तावेज प्राप्त करने के लिए फीस में इतनी बढ़ोतरी आम लोगों के लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ है। उन्होंने सरकार से बढ़ी हुई फीस को वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम मिन्हास, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राणा, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत ठाकुर, विनोद ठाकुर, इकबाल सिंह, विश्वजीत पटियाल, सुरेंद्र ठाकुर, कैलाश चंद्र राणा, वरुण, आकाश राणा और रोबिन सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें