फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को बाबा साहिब सिंह जैसे संत की जरूरत : बेदी

Sat, 30 Mar 2024 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दमदमा साहिब कीर्तन दरबार का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बाबा साहिब सिंह बेदी के जन्म दिवस के अवसर पर दमदमा साहिब में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान श्री रहरास साहिब का पाठ के बाद अरदास के साथ समागम की समाप्ति की गई। समागम के दौरान विभिन्न रागी जत्थों जोगिंद्र सिंह रियाड, सुखवंत सिंह, जगजीत सिंह, दलजीत सिंह आदि रागी जत्थों कीर्तन किया। इस अवसर पर गुरु बाबक देव जी की 17वीं पीढ़ी बाबा सरबजोत सिंह बेदी द्वारा सभी संगत का समागम में शामिल होने पर आभार जताया। इसके अलावा बाबा साहिब सिंह द्वारा दी गई शिक्षाओं व श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी बाणी का सुमिरन कर उन पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा की सिख समाज को संगठित करने के लिए आज बाबा साहिब सिंह जी बेदी जैसी महान व्यक्तित्व की जरूरत है, जो सिख समुदाय को एक निशान के तले एकत्रित कर सही दिशा प्रदान कर सके। इस अवसर पर इस अवसर पर बाबा अमरजोत सिंह बेदी, बाबा तेग्वीर सिंह बेदी, संत अनूप सिंह, बाबा प्रितपाल सिंह, बाबा अजीत सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर विभिन्न सेवाओं में योगदान करने के लिए सेवादारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें