फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने कई राज्यों में जनादेश को कुचलकर सत्ता हथियाई : छतर

विज्ञापन
अंब में यूथ कांग्रेस ए बाई सी बैठक में मौजूद युवा।संवाद
विज्ञापन
बोले- बिहार में एसआईआर के माध्यम से वोट चोरी का रचा गया षड्यंत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। यूथ कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को अंब में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अमन जसवाल ने की। कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर प्रदेश महासचिव राघव ठाकुर और युवा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को गुर्ज और माता की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। छतर सिंह ने भाजपा पर लोकतंत्र से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हाल के वर्षों में कई राज्यों में जनादेश को कुचलकर सत्ता हथियाई है। बिहार के चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां एसआईआर के माध्यम से वोट चोरी का षड्यंत्र रचा गया। एक ही घर में 80-80 वोटें बनाई गईं और हजारों जीवित मतदाताओं के नाम काटकर एक पार्टी को लाभ पहुंचाया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब कांग्रेस ऐसी साजिशों को बर्दाश्त नहीं करेगी। विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी इस मुद्दे को ठोस सबूतों के साथ सामने ला चुके हैं। छतर सिंह ने कहा कि वोट चोर, गद्दी छोड़ो केवल नारा नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का अभियान है। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले दिनों में यह आंदोलन पूरे प्रदेश में और तेज गति से चलाया जाएगा। प्रदेश में हाल ही आई आपदा का जिक्र करते हुए छतर सिंह ने कहा कि इससे राज्य को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। अरबों रुपये का नुकसान हुआ। 300 से अधिक लोगों की जान भी गई। प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एसओएस और आईबीसी टीमें गठित की जाएंगी, जिनका मुख्य उद्देश्य आपदा या आपात स्थिति में तुरंत राहत और सहायता पहुंचाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें