फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले पांच मृत कबूतर, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मिले पांच मृत कबूतर, मचा हड़कंप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में बुधवार को पांच मृत कबूतर मिले हैं। जिससे हड़कंप मच गया है। अंबोआ में चार और पनोह में एक मृत कबूतर मिला। सूचना मिलने के बाद पशु पालन विभाग की टीम नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। पशुपालन विभाग की टीम ने एहतियातन जिले के दो जगहों से मुर्गियों के तीन सैंपल भी उठाए हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। हालांकि अभी तक जिलेभर में कहीं भी बर्ड फ्लू का मामला सामने नहीं आया है। इस संबंध में पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉक्टर जेएस सेन ने बताया कि अंबोआ में दो कबूतरों को कुत्ते ले गए। बताया कि पनोह में मिले कबूतर को भी कुत्तों ने नोच लिया था। उन्होंने बताया कि सभी मामलों में नियमों के अनुसार कार्रवाई अमल पर लाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें