फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम महिला के पास, जम्मू-कश्मीर में खाते से निकल गए 20 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल जरियालां की महिला के खाते से उड़ाए 20 हजार रुपये
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के नंगल जरियालां गांव की एक महिला के खाते से लखनपुर (जम्मू-कश्मीर) में 20 हजार रुपये निकाले गए हैं। महिला के अनुसार एटीएम उसके पास ही है। पीड़ित नंगल जरियाला के वार्ड 5 की रहने वाली प्रवेश कुमारी पत्नी इंद्रपाल ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब उसके मोबाइल पर दो संदेश आए। जिसमें 10-10 हजार रुपये लखनपुर (जम्मू-कश्मीर) के एटीएम से निकाले गए दर्शाया गया। यह संदेश देखते ही महिला के होश उड़ गए और उसने तुरंत टोल फ्री नंबर पर फोन कर एटीएम को ब्लॉक करवाया और इसकी जानकारी तुरंत बैंक में दी। प्रवेश कुमारी ने बताया कि उसे न तो कोई ऐसी फोन कॉल आई थी, जिसमें एटीएम संबंधित जानकारी मांगी हो और न ही उन्होंने कोई पैसे निकाले हैं। प्रवेश कुमारी ने इसकी शिकायत संबंधित बैंक और पुलिस को दे दी है। प्रवेश कुमारी के पति सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत हैं और इस वक्त जोधपुर में ड्यूटी पर तैनात हैं। उधर, पीड़ित महिला प्रवेश कुमारी ने बैंक और पुलिस के उच्चाधिकारियों से इस बाबत हस्तक्षेप करके उसके पैसे वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें