फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एपि वर्ग तलवारबाजी में बिलासपुर की सुहानी विजेता

Mon, 11 Nov 2024 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
मैड़ी में चल रही तलवारबाजी प्रतियोगिता के दौरान मुकाबला करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
अंब (ऊना)। हिमाचल प्रदेश तलवारबाजी संघ के तत्वावधान में मैड़ी में तीन दिवसीय तलवारबाजी प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हो गई। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 350 से अधिक तलवारबाज भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

तलवारबाजी संघ के प्रदेश महासचिव अतुल ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयुवर्ग और श्रेणियों में मुकाबले हो रहे हैं। अब तक हुए मुकाबलों में अंडर 14 आयुवर्ग की युवतियों के एपि वर्ग में बिलासपुर की सुहानी ने ऊना की जन्नत को हराया। वहीं, अंडर 12 फॉयल में कांगड़ा के यश ने कुल्लू के चूड़ामणि को 10-4 से हराया।
साबरे में ऊना के समर कौशल ने मंडी के ईशान चौहान को 10-7 से हराया। अंडर 14 लड़कों के एपि वर्ग में कांगड़ा के वंश वालिया ने ऊना के ओजस को 10-6 से हराया। सबरे के एक अन्य मुकाबले में ऊना के जश्न ने अपने साथी हर्षिल पटियाल को हराया। प्रतियोगिता में अंविता कालिया, आरुषि, मनीषा, स्वास्तिक शर्मा, दिव्यांश मनीश, रोहित और हेमंत ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिला ऊना के अध्यक्ष हर्ष शर्मा, पैटर्न शिव कुमार पराशर और चेयरमैन पीएस डढ़वाल भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का समापन सोमवार को होगा, जिसमें उपायुक्त ऊना, जतिन लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें