उपमंडल के नैहरियां में एचआरटीसी बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान रणजोध सिंह (40) निवासी मरवाड़ी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर रणजोध सिंह निवासी मरवाड़ी अपनी बाइक पर घर लौट रहा था कि नैहरियां के पास अचानक सामने से आ रही एचआरटीसी बस से टक्कर हो गई। हादसे में रणजोध बुरी तरह घायल हो गया, जिसे घायल अवस्था में अंब अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।