फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिंतपूर्णी से चोरी हुई बाइक बरामद, होशियारपुर से आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 May 2026 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी पुलिस ने क्षेत्र से चोरी हुई बाइक को पड़ोसी राज्य पंजाब के होशियारपुर जिले के गढ़दीवाल से बरामद कर लिया है। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि 24 अप्रैल को दर्ज हुई शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया तंत्र की मदद से पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंच बनाई। जांच के दौरान पुलिस ने पंजाब में छापेमारी कर मुख्य आरोपी करण मलिक निवासी गांव गढ़दीवाल जिला होशियारपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। एसपी ने बताया कि इस वारदात में आरोपी के साथ तीन नाबालिग भी शामिल पाए गए हैं, जिनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की मुस्तैदी और पेशेवर जांच के चलते ही कुछ ही दिनों के भीतर दूसरे राज्य से चोरी की गई बाइक को बरामद करना संभव हो सका। बताते चलें कि कुछ दिन पहले चिंतपूर्णी बाजार से एक भोजनालय के बाहर खड़ी बाइक को चार अज्ञात लोग रात ढाई बजे चोरी करके ले गए थे। जिसके बाद पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने साथ लगी दुकान का कैमरा खंगाला तो कुछ संदिग्ध युवक रात को नजर आए। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच तेज कर दी है। जिस पर पता चला कि चारों युवक चिंतपूर्णी बाजार से होते हुए दौलतपुर रोड पहुंचने के बाद दसुहा से गढ़दीवाल पहुंचे। जिसके बाद ये बाइक चोर पुलिस के हत्थे चढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें