फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत बट्ट खुर्द में बुधवार को सड़क हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत पर टक्कर मारने के आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रविंद्र कुमार निवासी गांव नंगल कलां हरोली ने शिकायत में बताया कि बुधवार सुबह के समय वह अपने घर से बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए बाथड़ी जा रहा था। इस दौरान बट्ट खुर्द में बाथडी की तरफ से आए कार सवार ने तेज रफ्तार में गलत दिशा में आकर उसकी बाइक को टक्कर मार दी। कार को श्याम लाल निवासी गांव बाथू हरोली चला रहा था। रविंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में उसे चोटें आई है। स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि घायल व्यक्ति के बयान दर्ज किए गए। हादसे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें