फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भाषण में शहनाज और आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में आकृति प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में अक्षय ऊर्जा पर करवाई प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में ईको क्लब के तत्वावधान में वीरवार को अक्षय ऊर्जा जागरूकता कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ। इस दौरान भाषण, ओरिगेमी और आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिताओं में 40 छात्रों ने भाग लिया। भाषण में शहनाज प्रथम, ओरिगेमी में रूहानी प्रथम तथा आर्ट एंड क्राफ्ट में आकृति प्रथम रहीं। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन डॉ. सतिंदर शर्मा, डॉ. रोहणी राणा और प्रो. अर्श राणा ने किया। विजेताओं को कॉलेज प्राचार्य डॉ. लीना शर्मा ने सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. निधि शर्मा ने की। मुख्य अतिथि डॉ. लीना शर्मा ने अक्षय ऊर्जा अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि छोटे प्रयास जैसे सौर लाइटों का प्रयोग और बिजली बचत बड़े बदलाव ला सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें