फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंडोगा में महिला से पर्स छीनकर बाइक सवार फरार

Fri, 06 Sep 2024 04:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
बाईक पर भागता शातिर।संवाद
विज्ञापन
ऊना। हरोली क्षेत्र में लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। एक ओर पुलिस पोलियां सहित बीत इलाके में हुई लूटपाट की घटनाओं में आरोपियों को दबोचने में जुटी है। वहीं, इसी बीच अब क्षेत्र के पंडोगा गांव में एक महिला का पर्स छीनकर बाइक सवार आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार पंडोगा गांव की महिला वीरवार को किसी जरूरी काम से बाहर गई थी। जब वह घर को पैदल वापस लौट रही थी तो एक बाइक सवार तेज रफ्तार में आया और महिला के पर्स पर झपट पड़ा। इससे पहले महिला कुछ समझ पाती, आरोपी बाइक सवार पर्स छीनकर फरार हो गया। महिला ने पुलिस को बताया कि पर्स में सोने की अंगूठी और 10,000 से अधिक नकदी थी। वहीं, घटनास्थल से बाइक सवार जिस ओर भागा, उस रास्ते के आसपास घरों में लगे सीसीटीवी में आरोपी कैद हो गया। पुलिस ने आरोपी की फोटो को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। इसके साथ ही संदिग्ध स्थानों पर पुलिस ने दिनभर छापेमारी की। वहीं, डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपी की अभी पहचान नहीं हुई है। हालांकि उसका चेहरा सीसीटीवी में कैद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें