फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ट्रक से टकराई बाइक, घायल युवक पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंब (ऊना)। क्षेत्र के लंग्याणा में ट्रक और बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान शोभित धीमान पुत्र सुशील कुमार निवासी लाहड़ के रूप में की गई है। उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को अंब-हमीरपुर मार्ग पर लंग्याणा में नैहरियां की तरफ से आ रहा ट्रक एनएच से लिंक रोड पर मुड़ रहा था। उसी दौरान ज्वार की तरफ से आ रहा बाइक सवार उससे टकरा गया। बाइक सवार युवक ट्रक से टक्कर के चलते गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया। वहां भी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। एसडीपीओ अंब डॉ वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें