ऊना। निकटवर्ती झलेड़ा गांव में कार और बाइक की टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रोहित (23) पुत्र सुभाष चंद निवासी गांव बीटन तहसील हरोली के रूप में हुई है।
घायल को उपचार के लिए लोगों की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बाइक चालक रोहित किसी काम से बाइक पर सवार होकर जा रहा था। झलेड़ा के पास बाइक को कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की कार्रवाई कार्रवाई शुरू कर दी है।