फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी सौगात, ब्रह्मपुर में ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
देशभर में अपने तरह की पहली पहल, जिले में दूसरे ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक की मिली सुविधा
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिवारों को मिलेगा स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। 11 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल अजय चांदपुरिया ने बुधवार को गगरेट क्षेत्र के ब्रह्मपुर में नवस्थापित ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक का उद्घाटन किया। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिवारों के लिए यह एक बड़ी सौगात है। पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सेना ने जिले में दूसरे ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक की सुविधा प्रदान की है, जो देशभर में अपने तरह की पहली पहल है।उन्होंने कहा कि यह पॉलीक्लीनिक तीनों सेनाओं के पूर्व सैनिकों को समर्पित है और यह सेना के अपने सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस नई सुविधा से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और उपलब्धता में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है। इससे पहले पूर्व सैनिकों को चिकित्सा सेवाओं के लिए जिला ऊना स्थित पॉलीक्लीनिक तक लगभग 70 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था। अब ब्रह्मपुर में सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें घर द्वार पर ही इलाज मिल सकेगा, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी। गगरेट क्षेत्र और जिला ऊना से देश सेवा में बड़ी संख्या में सैनिक कार्यरत हैं, लगभग हर घर से कोई न कोई सेना में सेवा दे रहा है।
इस पॉलीक्लीनिक में आधुनिक दंत चिकित्सा प्रयोगशाला, आपातकालीन कक्ष, एक सुसज्जित फार्मेसी और एक समर्पित चिकित्सा अधिकारी सहित उन्नत बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो गगरेट क्षेत्र के ईसीएचएस लाभार्थियों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद व पूर्व विधायकों के प्रयासों को सराहा गया
उद्घाटन अवसर पर कर्नल जोगिंदर सिंह ने कहा कि ब्रह्मपुर में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक स्थापित करने में हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर और पूर्व विधायक राजेश ठाकुर की अहम भूमिका रही है। उन्होंने विशेष रूप से पूर्व विधायक राजेश ठाकुर के प्रयासों की सराहना की, जिनकी कोशिशों से यह सुविधा पूर्व सैनिकों को घर के नजदीक ही उपलब्ध हो सकी। इस मौके पर कर्नल जोगिंदर शर्मा, कर्नल रमेश पराशर, कर्नल महेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा, जिला परिषद सदस्य सुशील कालिया और बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक व वीर नारियां उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें