फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना काॅलेज में भूपिंदर सिंह बने पीटीए प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना में अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की सामान्य बैठक बीसीए सभागार में वीरवार को आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता पीटीए सचिव डॉ. शाम सिंह बैंस ने की। उन्होंने पिछले सत्र की गतिविधियों तथा आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक में सत्र 2025-26 के लिए नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें भूपिंदर सिंह को प्रधान, सीमा देवी को उपप्रधान, डॉ. शाम सिंह बैंस को सचिव, किरण कुमारी को सह सचिव तथा दमयंती देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं, अशोक कुमार और डॉ. संजय वर्मा को मुख्य सलाहकार बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. रंजू बनोता, डॉ. अलका रानी, डॉ. मोनिका ठाकुर, प्रो. मंजीत सिंह मान और प्रो. विकास सैनी को सर्वसम्मति से चुना गया।प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए नई कार्यकारिणी का स्वागत किया। उन्होंने सदस्यों को हिमाचल की शान कुल्लवी टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें