फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 18 लाख से निर्मित भारत निर्माण सेवा केंद्र बुधान का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को मिलेंगी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और राजस्व से जुड़ी सेवाएं
विज्ञापन



विधायक विवेक शर्मा बोले- पंचायत वासियों को मिलेगा लाभ



संवाद न्यूज एजेंसी



लठियाणी (ऊना)। विधायक विवेक शर्मा ने बुधवार को भारत निर्माण सेवा केंद्र बुधान का उद्घाटन किया। लगभग 18 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस आधुनिक सेवा केंद्र से अब क्षेत्र के लोगों को सरकारी व प्रशासनिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि यह सेवा केंद्र ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत निर्माण सेवा केंद्र की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में डिजिटल सेवाओं का विस्तार करना, लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ आसानी से उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अब पंचायत स्तर पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, राजस्व से जुड़ी सेवाएं, पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा भुगतान सहित अन्य सरकारी कार्यों के लिए लोगों को दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार हर गांव और पंचायत को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रयासरत है। केंद्र से न केवल पंचायत के लोग बल्कि आसपास के ग्रामीण भी लाभान्वित होंगे। सेवा केंद्र में कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्टिविटी, प्रिंटर, स्कैनर और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक विवेक शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि यह केंद्र ग्रामीण जनता के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। इससे लोगों का समय और धन दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें